द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सरगर्मियों के बीच पक्ष-विपक्ष के द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अब शुरू हो चुका है। इसी बीच जदयू प्रदेश कार्यालय में आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। इस दौरान जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने लगातार तेजस्वी यादव और लालू यादव पर हमले बोले हैं। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी अज्ञानता की पराकाष्ठा हैं, वे 420 के आरोपी हैं, लेकिन नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण के रोल मॉडल माने जाते हैं। .jpg)
उन्होंने तेजस्वी से सवाल किया कि "आपने कैसे कह दिया कि जो महिलाओं को 10 हजार की राशि दी गई है, उसे वापस ले ली जाए। 1 सितंबर को जारी किये गए सर्कुलर को पढ़िए जिसमें लिखा है कि किसी भी कीमत पर यह राशि वापस नहीं ली जाएगी। इन्हें महिला सशक्तिकरण बर्दाश्त नहीं हो रहा है।"
.jpeg)
उन्होंने तेजस्वी को अज्ञानी बताते हुए कहा कि "विपक्ष का नेता इतना बड़ा अज्ञानी होगा, आप भ्रम की खेती करना चाहते हैं। उपाधि चोर तेजस्वी यादव को ये बर्दास्त नहीं हो रहा है, क्योंकि ये जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चोरी करने वाले राजनीतिक वंश परंपरा के लोग हैं"। उन्होंने सवाल किया कि "राघोपुर में कितने स्वयं सहायता समूह है, कोई जानकारी नहीं है आपके पास।"
खबर अपडेट की जा रही है...