logo

BJP का बड़ा दांव : मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया बिहार चुनाव का प्रभारी, केशव मौर्य को सौंपी ये जिम्मेदारी

dharmendra1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें चुनाव आयोग की तरफ से कभी भी ऐलान की जा सकती है। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई बड़े नेताओं को भाजपा ने बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मदारी दे दी है। धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव के लिए भाजपा से प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा साइन किए हुए एक पत्र के माध्यम से इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। जिसमें कहा गया कि "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनवा के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।" 
इसके अलावे अलावे अगले पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है। और सह प्रभारी के रूप में बिप्लब कुमार देब को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी साल के अंत बिहार विधानसभा के चुँव होने है। जहां एनडीए और इंडिया महागठबंधन के बीच सियासी मुकाबला होने वाला है। और इसे ही लेकर सभी पार्टियाँ अपनी तैयारी जोर-शोर से करने में जुटी हुई है। वहीं अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जहां 2011 से टीएमसी से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। जिसे बदलने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिश करेगी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar election bihar politics news nda khabar nda latest news bjp news congress news india alliance news