द फॉलोअप डेस्क
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्ष के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। विपक्ष ने सीएम से मिलकर उनसे मांग की है कि सरकार यहां से एक सर्वदलीय टीम को मामले की जांच के लिए तमिलनाडु भेजे। सीएम ने उनकी आग्रह स्वीकार कर लिया है। बिहार के CM नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी आरएस भट्टी के साथ बैठक के बाद यह निर्देश दिया। सीएम अब सच्चाई जानने के लिए बिहार सरकार अफसरों की एक टीम तमिलनाडु भेजेगी।

जो वापस आना चाहेंगे उन्हें लाया जाएगा
इस पर CM ने डीजीपी और मुख्य सचिव को बुलाकर कहा कि अधिकारियों की एक टीम कल ही भेजी जाए। कहा कि जो लोग भी तमिलनाडु से बिहार आना चाहते हैं, उन्हें वापस लाया जाएगा। फिलहाल डीजीपी और मुख्य सचिव की मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग हो रही है। मीटिंग के बाद ही फैसला होगा कि टीम में कौन-कौन जाएंगे।

सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
वहीं इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के आमने-सामने खड़े थे। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट की घटना हो रही है। सरकार को तमिलनाडु में एक टीम बनाकर भेजनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए। मामला सही निकलेगा। वहीं इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु में सभी बिहारी मजदूर सुरक्षित है। इसपर सियासत न करें। बिहार डीजीपी ने वायरल वीडियो को झूठा बताया है। और अगर कुछ हो भी रहा है कि सरकार उसपर जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी करेगी। अगर आपको हम पर भरोसा नहीं है तो केंद्रीय गृहमंत्री इसकी जांच करवा लें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT