logo

औरंगाबाद में होंगे आज PM मोदी, दूसरे चरण के लिए करेंगे चुनावी जनसभा

modi666666666666.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर शुक्रवार को बिहार आ रहे हैं। वे औरंगाबाद के देव मोड़ के समीप दरभंगा गांव पहुचेंगे। जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर ली गई है। प्रधानमंत्री मोदी दूसरे चरण के प्रचार करने के लिए जनसभा में शामिल होंगे। 
बता दें कि कल ही बिहार विधानसभा के पहले चरण का मतदान पूरा हुआ, जहां पहले चरण में चुनाव आयोग की दी गई जानकारी के अनुसार 64।66 प्रतिशत वोटिंग हुई। जो कि बिहार चुनाव में सबसे अधिक वोट होने का एक रिकॉर्ड बन गया है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news NDA news PM narendra modi