द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सिवान से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक दरोगा का नाम अनिरुद्ध कुमार बताया जा रहा है जो कि दरौंदा थाने में पोस्टेड थे। मिली जानकारी के अनुसार दरोगा अनिरुद्ध कुमार का शव अरहर के खेत से बरामद किया गया है।.jpeg)
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गला काटकर निर्मम तरीके से उनकी हत्या की गई है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है।.jpg)
पुलिस ने जानकारी दी है कि दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार सिविल ड्रेस में थे। और बुधवार की रात वे कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी और उनके शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। जिसे दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला में बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी में जुट गई है।