logo

NDA में फिर उठा सीट शेयरिंग का मुद्दा, नीतीश कुमार दिखे खफा! CM आवास में आज बैठक

AMITNITISH0321.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। और सभी लगातार सीट बंटवारे पर सहमती बनाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच NDA में सीट बंटवारे के बाद भी सीट का मुद्दा फिर उठ खड़ा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे से नाराज बताए जा रहे हैं।
जदयू ने इन सीटों पर भाजपा को एक बार फिर से विचार करने को कहा है। वहीं उन्होंने अपने आवास में आज एक बैठक भी बुलाई है। वहीं सम्भावना है कि गृह मंत्री अमित शाह भी आज पटना आ सकते हैं। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार को 103 सीटें दिया जाना था। लेकिन जब NDA ने बंटवारे का ऐलान किया तो जदयू को केवल 101 सीटें ही मिली। जिन्हें अब नीतीश कुमार ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इनमें से कुछ सीटें चिराग के खाते में गई थी। और जदयू इसी बात से असंतुष्ट दिखाई दे रहा है। जदयू का कहना है कि जिन इलाकों से जदयू मजबूत रही है, वहां से उन्हें ही सीट मिलना चाहिए। 
बता दने कि अब पहले चरण के नामांकन के लिए केवल 4 दिन शेष बाख गए हैं। और अब तक सीट बंटवारे का मुद्दा नहीं सुलझ सका है। हालांकि नीतीश कुमार ने अपने नेताओं को भाजपा शीर्ष नेतृत्व से सीधे बातचीत करने का निर्देश दिया है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar election bihar politics NDA news NDA khabar JDU news LJP(R) news BJP news nitish kumar news