द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के चुनावी हलचल के बीच जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया हैं। और वे महुआ अनुमंडल कार्यालय नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। जहां वे अपने साथ में अपनी दादी की तस्वीर रखे दिखाई दिए। तेजप्रताप यादव इस बार महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। .jpeg)
बता दें कि 2015 में वह इसी सीट से विधायक बने थे, लेकिन इस बार उनके सामने एक बड़ी चुनौती होगी। वर्तमान में महुआ विधानसभा सीट से राजद के मुकेश रोशन विधायक हैं। और अब उन्हीं के खिलाफ तेजप्रताप यादव चुनावी समर में उतर गए हैं। तेजप्रताप को पारिवारिक विवाद के बाद पार्टी और परिवार से निष्काषित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने खुद की पार्टी बनाई और उसे नाम दिया जनशक्ति जनता दल और उन्होंने ऐलान किया कि वे इस बार महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। और आज वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं।
इस सीट से राजद ने अपना उम्मीदवार उतारा है जिसके बाद दोनों पार्टियों में एक बड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा सकती है। हालांकि यह तो चुनाव के बाद की बात है कि क्या परिणाम आते हैं। फ़िलहाल तेजप्रताप यादव हसनपुर से विधायक हैं जो कि समस्तीपुर जिलें पड़ता है।