logo

BPSC से नियुक्त 100 शिक्षकों ने बहाली के तुरंत बाद दिया इस्तीफा, ये है वजह

teacher4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
BPSC से नवनियुक्त होकर आए शिक्षकों के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार में बड़ी संख्या में नवनियुक्त शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है। बीते 48 घंटे में करीब 100 टीचर ने इस्तीफा दिया है। इसमें सबसे ज्यादा इस्तीफा समस्तीपुर जिले से दिया गया है। यहां एक साथ 30 शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है। हालांकि जिला शिक्षा प्रदाधिकारी ने इनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं दिया है। इस्तीफा देने वाले शिक्षकों में सबसे अधिक यूपी के रहने वाले हैं। 


इन जिलों में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक छोड़ रहे नौकरी
अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक सबसे ज्यादा समस्तीपुर जिले में नवनियुक्त शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है। समस्तीपुर जिले में अब तक 30 शिक्षक इस्तीफा दे चुके हैं। मुजफ्फरपुर में 17 नवनियुक्त शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है जबकि बेगूसराय में 4 मधुबनी में भी एक नवनियुक्त शिक्षक ने इस्तीफा दिया है। 

 
ये है कारण
बीपीएससी ने हाल में ही 1 लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की है। उनकी पोस्टिंग भी कर दी गई थी। कुछ दिन पहले ही सभी ने बच्चों का पढ़ाना शुरू किया था। अब इनमें से कुछ शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का कारण केंद्रीय विद्यालय में नौकरी लगना और दूसरी जगह नौकरी लगना बताया जा रहा है। इसी का हवाला देकर टीचर जॉब छेड़ रहे हैं। शिक्षक के इस्तीफे के बाद से एक बार फिर से स्कूलों में पद खाली हो गए हैं। ऐसे में दूसरे चरण में होने वाली बहाली के लिए रिक्त पदों की संख्या बढ़ सकती है।