द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। इसी बीच आज बिहार के DGP विनय कुमार ने घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है और पुलिस की लापरवाही वाले आरोप पर भी खुलकर बात की। गोपाल खेमका के मर्डर को लेकर कई सवाल खड़े किए जाने के बाद विनय कुमार ने कहा है कि गोपाल खेमका की हत्या के बाद 40 से 45 मिनट तक पुलिस को सूचना ही नहीं मिली थी। वहीं DGP ने बताया कि पटना पुलिस और STF की टीम मिलकर मामले की जांच में जुटी है। और जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। उन्होंने घटनास्थल पर देर से पहुंचने की बात मानी लेकिन उन्होंने यह भी दावा किया कि 112 या थाना में 40 से 45 तक घटना की सूचना ही नहीं दी गई थी। जैसे ही सूचना प्राप्त हुई बिना विलंब के टीम घटनास्थल पर पहुंची। 
इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है और वह ये दावा कर रही है कि यह गिरफ़्तारी, छापेमारी के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन में मिले कुछ सबूतों के आधार पर किया गया है। इस मामले में हिरासत में लिए गए 12 लोगों से जानकारी इकट्ठी करने के लिए गहन पूछताछ चल रही है। DGP ने कहा कि पुलिस जल्द ही हत्यारे को पकड़ने में कामयाब हो सकेगी। 