द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पांच जिले में रामनवमी की शोभायात्रा के बाद हिंसक झड़प हो गई थी। जिस कारण इन जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। बिहार शरीफ और सासाराम में 2 दिनों से फायरिंग और बमबारी जारी है। वहीं बिहारशरीफ में एक युवक की गोली लगने से मौत भी हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। सासाराम में शनिवार को एक बम ब्लास्ट की घटना ने पूरे जिले को दहला दिया। इन घटनाओं के बाद प्रशासन पूरे तरीके से हरकत में आ गई है। जानकारी के अनुसार अबतक इस मामले में 125 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं दोनों की जगहों पर पैरा मिलिट्री की तैनाती की गई है। इन जिलों में पैसा मिलिट्री की 10 कंपनियां भेजी गई हैं।

अमित शाह से राज्यपाल से की बात
इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा के बारे में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से फोन पर बात की। उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में एडिशनल फोर्स भेजने को लेकर बात की।बिहार में आज शाम तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल भेज दिए जाएंगे।

अफवाहों पर न दें ध्यान
इस घटना के बाद से प्रशासन पूरे तरीके से अलर्ट हो गई है। लोगों से अपील की गई है कि वह अपने अपने घरों में ही रहे। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं प्रशासन द्वारा हर चौक-चौराहे पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसपी और डीएम खुद दल-बल के साथ काम कर रहे हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT