logo

BIHAR : बेगूसराय में 15 कुत्तों को मार दी गई गोली, पटना से बुलाए गए थे शूटर

dog.jpg

बेगूसराय:
बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम एक साथ 15 कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया गया। कुत्तों के आतंक से लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। कुत्तों के आतंक को देखते हुए एक बार फिर वन एवं पर्यावरण विभाग पटना की टीम मंगलवार को बछवाड़ा पहुंची। जिसके बाद पटना से आए शूटर्र की टीम ने ग्रामीणों की मदद से ढ़ूढ़कर कुत्तों को गोली मार दी। दरअसल कुत्तों के हमले से 3 दिन में 6 लोग घायल हो गए। जिसमें से एक महिला की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।


4 पंचायत में15 कुत्तों को ढ़ूढ़कर मारा
मिली जानकारी के अनुसार शूटर्र की टीम ने 4 पंचायत में ढ़ूढ़कर 15 कुत्तों को मार गिराया। ये अभियान आज भी जारी रहेगा। यह ऑपरेशन बछवाड़ा,कादराबाद, अरबा, भिखमचक और रानी पंचायत में चलाया गया। लोगों की शिकायत पर डीएम रोशन कुशवाहा ने पटना से टीम बुलाई। कुत्तों के हमलों में पिछले साल 10 लोगों की मौत हो गई थी। 3 दिनों में 6 लोग घायल हुए हैं।