द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब के सेवन से मौत का तांड़व शुरू हुआ है। मोतिहारी जिले में पिछले 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों की स्थिति नाजुक है। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। इस मामले में जांच करने के लिए पटना से मद्य निषेद्य इकाई की एक स्पेशल टीम मोतिहारी जा रही है। स्पेशल टीम में 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 डीएसपी और 3 इंस्पेक्टर हैं। डीएम-एसपी का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं।

सिर में दर्द की शिकायत पर बाद किया गया भर्ती
मीडिया रिपोट्स के अनुसार सभी ने रात को सभी ने गेंहू काटने के बाद शराब पार्टी की थी। जिसके बाद घर लौटने के बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को सिर में दर्द की शिकायत थी। फिर तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इनकी हुई मौत
मृतकों में लखमीपुर निवासी रामेश्वर राम (35), ध्रुप पासवान (48), अशोक पासवान (44), छोटू कुमार (19), गोखुला निवासी जोखू सिंह (50) , जसीनपुर निवासी अभिषेक यादव (22), ध्रुप यादव (23), मैनेजर सहनी (32), लक्षण मांझी (33), मथुरापुर निवासी नरेश पासवान (24), माधवपुर हरसिद्धि निवासी मनोहर यादव, धवई नन्हाकार हरसिद्धि निवासी सोना लाल पटेल (48), पहाड़पुर थाना के मठ लोहियार निवासी परमेंद्र दास, नवल दास, पहाड़पुर थाना के बलुआ निवासी टुनटुन सिंह और भूटन मांझी शामिल हैं।