logo

भोजपुर की 2 लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, मैसेज में कहा- हमें कुछ हुआ तो परिवार वाले होंगे जिम्मेदार

lll.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भोजपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 2 लड़कियों ने आपस में ही एक दूसरे से प्रेम विवाह कर लिया। घटना बड़ी चौकाने वाली इसलिए है क्योंकि एक तो दोनों लड़कियां है और दूसरी बात कि दोनों लड़कियों में एक लड़की आरती (बदला हुआ नाम ) की उम्र 18 वर्ष और दूसरे ज्योति ( बदला हुआ नाम ) की उम्र केवल 15 वर्ष है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों लड़कियां एक ही मोहल्ले की निवासी है और पिछले 3 सालों से दोनों प्रेम में थी। परिवार वालों को दोनों की दोस्ती एक सामान्य सहेली जैसा लगा, लेकिन जब दोनों घर से भाग कर गुजरात के राजकोट में शादी कर ली तब जाकर सच्चाई सामने आई।
दरअसल दोनों लड़कियों ने राजकोट पहुंचकर एक मंदिर में शादी की रस्में पूरी की। आरती ने खुद पति की भूमिका निभाते हुए ज्योति की मांग भरी और लड़कों की तरह बाल कटा एक पुरुष की छवि दिखाई। राजकोट से शादी के बाद दोनों दिल्ली में आरती के एक रिश्तेदार के यहां शरण ली। परिजनों को इसकी खबर तब मिली जब आरती ने व्हाट्सप्प पर एक ऑडियो मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने कहा कि हमें मत ढूंढो यदि हमें कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार हमारे घर वाले होंगे। इसी दौरान रिश्तेदारों ने भी उनके घर वालों को सूचना दी जिसके बाद परिवार वाले दिल्ली पहुंचे। दोनों ने परिवार के सामने इस प्रेम की बात की बात कबूली और साथ रहना चाहती है। दोनों को काफी समझाने की कोशिश की गई किन्तु दोनों टस से मस नहीं हुए जिसके बाद दोनों को भोजपुर लाया गया।
भोजपुर आने के बाद परिवार वालों ने दोनों को नगर थाना ले गए जहां चाइल्ड लाइन को सूचित किया गया। दोनों की काउंसलिंग की गई  जिसमें यह फैसला लिया गया कि वे अब अपने अपने परिवार के साथ रहेगी। लेकिन आरती ने कहा कि यदि हमें जबरदस्ती अलग किया गया तो हम जहर खाकर जान दे देंगे।
जानकारी में आरती की बहन ने बताया कि वह किसी के खिलाफ कोई केस नहीं करना चाहती। ज्योति की मां ने कहा कि आरती कई बार अन्य लड़कियों के साथ भी भागने का प्रयास कर चुकी है। बता दें कि 2018 में भारत में समलैंगिकता को कानूनी मान्यता मिल चुकी है। हालांकि देखा जाए तो ज्योति अभी नाबालिग है, इसलिए यह मामला बाल विवाह निषेध अधिनियम और POCSO अधिनियम के दायरे में आता है। तो यह मामला और संवेदनशील हो जाता है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bhojpur news ara news latest news lgbtq homo sexuality trending news