logo

शौचालय की टंकी में उतरे थे 2 किशोर, दम घुटने से मौत

deathh1.png

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम चंपारण से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां दम घुटने से दो किशोरों की मौत हो गई। मामला बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 की बताया जा रहा है जहां शकील मियां के घर बिजली का काम करने पहुंचे दो किशोरों की शौचालय की टंकी में मौत हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 
मिली जानकारी के अनुसार, बिजली मिस्त्री सरफराज मियां अपने साथियों के साथ शकील मियां के घर पर काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए बथानी चौक चले गए। वापस लौटने पर देखा कि दोनों किशोर शौचालय की टंकी में गिरे हुए हैं और उनकी मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि घर में शौचालय की टंकी के निर्माण का काम चल रहा था। 
टंकी के अंदर बोरे में धान रखे हुए थे। और काम शुरू करने से पहले टंकी से धान निकालने की बात कही गई थी। दोनों किशोर टंकी के अंदर गए लेकिन बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान बघमंबरपुर निवासी हमीद मियां के 17 वर्षीय पुत्र तबरेज मियां और रुदल राम के 16 वर्षीय पुत्र शिव राम के रूप में हुई है। 
घटना की सुचना मिलते ही श्रीनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। वहीं पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना का मुख्य वजह क्या है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news west champaran news betia news