logo

नीतीश कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का बढ़ा मानदेय

नीतीश_कुमार_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस दौरान सभी विभाग के मंत्री मौजूद रहे। आज की हुई इस कैबिनेट बैठक में युवाओं के लिए नई नौकरियां, पटना में जीविका भवन, 8053 पंचायत में विवाह मंडप, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाने समेत कई बड़े प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है।
अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है। और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4000 से 4500 रुपए बढ़ाने की कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है। 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 8463 राजस्व कर्मचारी के पद स्वीकृत हैं लेकिन अब सरकार ने 3,303 नए पद और बनाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब इस विभाग में कुल 11,766 राजस्व कर्मचारियों के पद हो जाएंगे।
इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फेलोशिप योजना की भी स्वीकृति दी है। वहीं ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर के द्वारा राज्य के 6 शहरों पटना, गया जी, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में एलपीजी गैस आधारित शवदाह गृह की स्थापना और संचालन के लिए संबंधित शहर में एक-एक एकड़ भूमि इशा फाऊंडेशन को 1 रुपए के टोकन राशि पर 33 वर्षों की के लिए लीज पर देने की स्वीकृत प्रदान की गई है। इसके अलावे कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर भी मुहर लगी है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar cm nitish kumar bihar cm bihar cabinet nitish kumar cabinet