द फॉलोअप डेस्क
बिहार के किशनगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बस स्टैंड के पास एनएच 27 पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक की ठोकर लगने से बाइक सवार 3 छात्रों की हुई। घटना बुधवार सुबह की है, जब तीनों मृतक बाइक पर सवार होकर सिलीगुड़ी की ओर से आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि तीनों मृतक 9वीं और 12वीं के छात्र थे, जिनकी उम्र 17 साल से 19 साल के बीच की है। मृतकों की पहचान बायसी पूर्णिया के रहने वाले 18 वर्षीय बिट्टू बोशाक, कटिहार के बलरामपुर निवासी 17 वर्षीय अदित नारायण और कटिहार के तेलता के रहने वाले 18 वर्षीय सुजल बोसाक के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही किशनगंज सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया गया की तीनों छात्र जब किशनगंज बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच बाइक दालकोला की तरफ से आ रही ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों मृतक 20 से 25 मीटर दूरी पर जा गिरे।
वहीं, घटनास्थल पर मौजूद चाय दुकान वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसी के बाद पुलिस तीनों छात्रों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई, तो वे सदर अस्पताल पहुंचे।