द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के कटकम दाग थाना क्षेत्र के रसूलीगंज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर 7 मजदूर सो रहे थे। सुबह गेट नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि सभी बेहोश पड़े हैं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने 4 को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। सभी किसी कंपनी सेल्स बॉय के रूप में काम करते हैं। इसी सिलसिले में झारखंड के हजारीबाग आए थे।
खबर अपडेट की जा रही है....
