logo

BIHAR : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 4 सदस्य टीम पहुंची पटना, IGIMS के डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण

dengue1.jpg

पटना:
राजधानी पटना में डेंगू का कहर (Dengue havoc) जारी है। बुधवार को जिले में 451 नए मरीज मिले हैं। इनमें 2 डॉक्टर और 12 स्वास्थ्य कर्मी है।  इसके अलावा दो से 13 साल तक के आठ बच्चे भी डेंगू पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 3689 तक पहुंच गया है। पटना में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की टीम राजधानी पहुंची है।

IGIMS का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्रालय के 4 सदस्य टीम में डॉ.रवि शंकर सिंह,डॉक्टर संजीव गगोई, डॉक्टर नीरज कुमार और डॉक्टर लालथाजुआली शामिल है। केंद्रीय टीम बुधवार देर शाम पटना पहुंची और एयरपोर्ट से सीधे आईजीआईएमएस निरीक्षण के लिए चली गई। टीम ने आईजीआईएमएस में डेंगू वार्ड,आईसीयू,माइक्रोबायोलॉजी लैब और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स,प्लाज्मा और पीआरबीसी के स्टाफ के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के साथ अस्पताल के अधीक्षक डॉ.मनीष मंडल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नम्रता सिंह और अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
आज राज्य के अन्य जगहों पर टीम करेंगी निरीक्षण
मिली जानकारी के अनुसार टीम गुरुवार यानि आज भी पटना में रहेंगी। प्रदेश के अन्य जगह पर अस्पतालों में डेंगू की स्थिति और व्यवस्था के बारे में निरीक्षण करेगी। टीम गुरुवार को पीएमसीएच और एमएनसीए जैसे अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकती है और निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट मंत्रालय और विभाग को सौंपेगी।


राज्य सरकार के कर्मी को मिलेगा 100 प्रतिशत इंटरेस्ट सब्सिडी
सरकार ने यह प्रावधान किया है कि राज्य सरकार के कर्मी यदि टू व्हीलर या फोर व्हीलर इवी खरीदते हैं, तो उन्हें 100 प्रतिशत इंटरेस्ट सब्सिडी दी जायेगी। सरकारी कार्यालयों में भी कार्यालय इस्तेमाल के लिए इवी के ही इस्तेमाल पर पर जोर दिया गया है।