logo

बिहार में नदी में डूबने से 2 जुड़वां भाई समेत 4 की मौत 

TWINS_.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए 8 बच्चों में से 4 की डूबने से मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी बच्चे एक ही गांव नुरुल्लाहपुर के रहने वाले थे। मरने वाले बच्चों में 2 जुड़वां भाई थे और 3 बच्चे एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे।

यह घटना सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर सहनी घाट की है। गांव के 8 बच्चे बुधवार को नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक गहराई में चले जाने से 4 बच्चे डूब गए। बाकी 3 किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए और गांव वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। ग्रामीण रोहित सहनी ने बताया कि उन्होंने खुद एक बच्चे का शव निकाला, जबकि 2 अन्य शव उनके चचेरे भाई ने निकाले। कुल मिलाकर 4 ग्रामीणों ने मिलकर चारों शव बाहर निकाले। 

मृत बच्चों की पहचान 12 वर्षीय रौशन कुमार, 12 वर्षीय जुड़वां भाई अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार (तीनों कल्लर दास के परिवार से) और 14 वर्षीय नीतीश कुमार (रामशोभित दास के पुत्र) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे गरीब परिवार से हैं और इनके माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। खोदाबंदपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि 4 बच्चों की मौत हुई है और 3 को सुरक्षित बचा लिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Begusarai News 

Trending Now