logo

आग उगल रहा आसमान : पटना में टूटा गर्मी का 43 साल का रिकॉर्ड, 20 जिलों में हीटवेव अलर्ट

garmi_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की आसमान आग उगल रहा है। मंगलवार को पटना में पारा 44 डिग्री पार दर्ज किया गया है।इस साल गर्मी ने 43 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बिहार के लोग गरमी से काफी परेशान है। मौसम विभाग ने 20 जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 जिलों में सीवियर हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चिलचिलाती धूप के कारण पटना में स्कूल के समय में बदलाव कर दिए गए है। 


सबसे गर्म प्रदेश शेखपुरा
प्रदेश में मंगलवार को 25 जिलों में 40 के पार पारा दर्ज किया गया। जिसमें शेखपुरा 44.4 डिग्री, पटना 44.1 डिग्री, गया 43.3 डिग्री, भागलपुर 42.7 डिग्री, पूर्णिया 41.4 डिग्री, पश्चिमी चंपारण 42.8 डिग्री, सारण 40.1 डिग्री, दरभंगा 41 डिग्री, सुपौल 41.6 डिग्री, अररिया 40.2 डिग्री, भागलपुर 42.5 डिग्री, रोहतास 43.6 डिग्री, पूर्वी चंपारण 41.8 डिग्री, जमुई 41.2 डिग्री, भोजपुर 42.8 डिग्री, वैशाली 42.5 डिग्री, औरंगाबाद 42.2 डिग्री, खगड़िया और बांका 43.2 डिग्री, कटिहार 41 डिग्री, नवादा 43.3 डिग्री, नालंदा 42.9 डिग्री, सिवान 42.4 डिग्री, समस्तीपुर और सहरसा में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


43 साल का टूटा रिकॉर्ड
मंगलवार को पटना में 44.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया। यह अप्रैल महीने में 43 साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल 1980 को 44.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। इसके बाद यह सबसे सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT