द फॉलोअप डेस्क
बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं BPSC प्रीलिम्स का आंसर की (Answer Key Of Prelims) जारी कर दिया है। परीक्षा के ठीक एक सप्ताह बाद आयोग ने आंसर की जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी बीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइड पर जाकर इसे देख सकते है। बता दें कि 12 फरवरी को आयोग ने इसकी परीक्षा ली थी। जो राज्य के 38 जिलों में 1500 से भी ज्यादा केंद्रों पर लिया गया था। बताया जा रहा है अप्रैल महीने में 68वीं BPSC मेन्स की परीक्षा ले ली जाएगी। हालांकि इसपर अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इस लिंक से देखें आंसर की
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2023-02-18-02.pdf पर क्लिक करके भी BPSC 68th 2023 का आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की (BPSC 68th Pre Answer Key 2023 ) देख सकते हैं।
ऐसे भी कर सकते हैं डाउनलोड

28 फरवरी शाम 5 बजे तक भेजे आपत्तियां
परीक्षा में प्रश्नपत्र कुल 4 सेट में आए थे। जिसमें सेट A,B,C,D थे। आंसर की भी उसी हिसाब से जारी की गई है। बता दें कि आयोग द्वारा जारी किसी आंसर की में अगर किसी उम्मीदवार को दिक्कत है तो उम्मीदवार स्पीड पोस्ट के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक, BPSC, 15, नहरू पथ (बेली रोड), पटना 800 001 को 28 फरवरी शाम 5 बजे तक आपत्तियां भेज सकते हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT