डेस्क:
68वीं BPSC (68th CCE Prelims) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को लेकर काफी संशय बनी हुई थी। लेकिन आयोग द्वारा 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आयोग ने बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नेटिस जारी कर बताया है कि 68वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र 28 जनवरी से इसका एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एक ही पाली में होगी परीक्षा
बता दें कि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राज्य के 38 जिलों के 805 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में आयोग की वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं।
28 जनवरी को जारी होगा एडमिड कार्ड
परीक्षा के एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2023 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट होने के साथ ही 28 जनवरी से अभ्यर्थी अपनी हॉल/टिकट प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2. 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
5. उम्मीदवारा भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश-पत्र के एक-दो प्रिंट आउट ले लें।