भागलपुर:
बिहार के भागलपुर जिले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती अतिक्रमण हटाने गई पुलिस से भिड़ते (girl clashed with the police who went to remove the encroachment) नजर आ रही है। धीरे-धीरे मामले ने तुल पकड़ लिया। महिला पुलिसकर्मी लड़की को पकड़ने पहुंची तो वो उनसे भी उलझ गई। लड़की ने धमकी देते हुए कहा- छोड़ो नहीं तो दांत से काट लूंगी... पुलिस की वर्दी पहनकर ज्यादा नौटंकी कर रही हो।

निकिता ने लगाया पुलिसकर्मियों पर आरोप
मामला बुधवार का है। शहर में पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य किया जा रहा था। नगर निगम कर्मी खलीफाबाद इलाके में फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटा रहे थे। इसी दौरान 24 साल की निकिता सोनी पुलिस से भिड़ पड़ी। बता दें कि निकिता उन्हीं में से एक दुकानदार की बेटी है। लड़की का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ खलीफाबैद बाद इलाके में खरीददारी करने आई थी। इसी इलाके में लड़की के पिता का भी दुकान है। नगर निगम के अतिक्रमण हटा रहे पुलिस ने उसी दौरान उनकी दुकान के सामान रखे दीये को लात से मारकर गिरा दिया। इसी बात को लेकर लड़की निगम के अधिकारियों से उलझ गई।
SDM धनंजय कुमार से उलझ गई लड़की
मामले को बढ़ता देख SDM धनंजय कुमार ने लड़की को डांट लगाई। वह SDM भी बहस करने लगी। वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। SDM के निर्देश पर महिला पुलिसकर्मी उसे पकड़ने पहुंचीं। इस दौरान निकिता फिर से भड़क गई। अपशब्द भी कहने लगी। उसने महिला पुलिस से कहा, 'आप इस तरह से बात नहीं कर सकते....हाथ नीचे कीजिए। टच मत करना......फुटपाथ वाले की बेटी हूं...।

क्या कहा ट्रैफिक DSP प्रकाश कुमार ने
इस मामले पर ट्रैफिक DSP प्रकाश कुमार ने बताया कि निगम के अधिकारी अतिक्रमण हटा रहे थे। इस दौरान निकिता सोनी उनका विरोध करने लगी। फिर हंगामा करने लगी। SDM ने भी लड़की को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह बहस करने लगी। SDM के आदेश पर लड़की को थाने ले जाकर फाइन किया गया।