logo

नवादा में रसोई गैस में रिसाव के कारण घर में लगी आग

biharpodd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित नवादा जिले से सिलेंडर लीकेज के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना नवीन नगर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति के घर में यह घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार, घर में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था, जिसके कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घरवालों का कहना है घर में रखी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग लगते ही घर के सदस्य घबरा गए और लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। 
हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Tags - Nawada gas cylinder leakage fire Bihar house fire incident LPG leakage accident India kitchen gas fire Nawada cylinder blast risk Bihar fire brigade response India domestic gas safety issue Nawada latest news fire Bihar fire emergency case LPG sa