द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पहली बार महागठबंधन की रैली का आयोजन हुआ। जिसमें महागठबंधन के सभी सातों दलों ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया। महागठबंधन की यह रैली पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में हुई। रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि बिहार में भारी संख्या में शिक्षकों की बहाली की जाएगी। यही नहीं पहले से जो शिक्षक काम कर रहे हैं उनकी सैलरी भी इजाफा किया जाएगा।

अमित शाह ने बिहार के विकास के लिए कोई काम किया
रैली में नीतीश कुमार ने अमित शाह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश पर कब्जा कर लिया है। कोई भी काम देशहित में नहीं कर रहे हैं। बिहार के विकास के लिए कोई काम किया है, लेकिन यहां आकर क्या-क्या बोल दिया कि हमने ये विकास किया-वो विकास। पिछले चुनाव में इन लोगों ने बिहार के विकास के लिए मदद करने का वादा किया था, लेकिन कोई मदद नहीं की।
अगर हम एकजुट होंगे तो भाजपा को 2024 में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी
नीतीश ने फिर विपक्ष के एकजुट होने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तय करे कि अगर हम सभी एकजुट हों तो 2024 में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। सीएम ने कहा जीवन भर आप लोगों के हित के लिए काम करेंगे। मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। मेरी ख्वाहिश है कि देश आगे बढ़े, इसके लिए बीजेपी को हराना होगा। बिहार में जैसे हम एकजुट है, वैसे देश में एकजुट होना होगा।

जितना काम अभी किया आगे भी करेंगे
नीतीश ने कहा कि बिहार में जितना काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे यह लोगों को बता दिया गया है। आज महागठबंधन के सभी साथी एक साथ हैं। पूरी तरह एकजूट हैं। बीजेपी के नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अरुण जेटली जी को बीजेपी के नेता भूल गये है आज कोई इनका नाम भी नहीं लेता है। बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है। मेरे खिलाफ भी कुछ ना कुछ बोलना बीजेपी का काम है। नीतीश ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे जीवनभर महागठबंधन के साथ रहेंगे। कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। बिहार के उत्थान के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT