बगहा:
बिहार के बगहा में आदमखोर बाघ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बाघ लगातार एक-एक करके स्थानीय लोगों को अपना शिकार बना रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को एक बच्ची की जान लेने के बाद इस आदमखोर बाघ ने गुरुवार को एक अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि पिछले 1 महीने में इस आदमखोर बाघ ने अब तक 7 लोगों को अपना शिकार बना लिया (So far 7 people have been made their victims) है। बिहार सरकार ने आखिरकार बगहा के जंगल आदमखोर बन चुके बाघ को देखती ही गोली मार देने का आदेश दे दिया है।

शौच करने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, डूमरी गांव निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र संजय महतो (35) की मौत बाघ के हमले से हो गयी है। संजय सुबह शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान बाघ ने उसे अपना शिकार बना लिया। वहीं बाघ की बढ़ती हिंसा के कारण अब जब एक के बाद एक करके लोगों की जान जाने लगी है तो स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग के ऊपर फूटा है। लोग विभाग के कर्मियों के खिलाफ सड़क पर उतर गये।
अबतक 7 लोगों की ली जान
पिछले एक महीने में आदमखोर बाघ ने 7 लोगों की जान ले ली है। अब तक पांच महीने में बाघ ने अलग-अलग इलाकों में कुल आठ लोगों पर हमला किया है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत कर रहा है। लेकिन बाघ बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है। वन विभाग का अमला खाक छान रहा है। लेकिन ना तो नरभक्षी बाघ पकड़ में आ रहा है और न ही उसके हमले रुक रहे हैं।

ग्रामीणों ने खेतों की तरफ जाना छोड़ा
वीटीआर (VTR) के नजदीकी ग्रामीण बाघ की दहशत की वजह से खेतों की तरफ जाना छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घरों के सामने आग जलाकर रात गुजार रहे हैं, ताकि बाघ उनके घरों तक न पहुंच जाएं। ऐसे में काफी दिनों तक वन विभाग की ओर से बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई लेकन सफलता नहीं मिली। अब नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी द्वारा बाघ को मारने के आदेश दिए गए हैं। ग्रामीणों को बहुत जल्द अब बाघ के दहशत से राहत मिलेगी।