logo

बिहार में परिवहन विभाग की गाड़ी को ट्रक ने रौंदा, एक सिपाही की दर्दनाक मौत

bihar_sipahi_ki_maut.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित अरवल जिला के मेहंदिया थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 139 पर बलिदाद बाजार के पास से परिवहन विभाग की गाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग की गाड़ी में बैठे अधिकारी वाहन चेकिंग करने जा रहे थे। बताते चलें कि, बलिदाद बाजार के पास ओवरलोडेड वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी एक ओवरलोडेड ट्रक ने विभाग की गाड़ी में टक्कर मार दिया।

वहीं, इस हादसे में सिपाही मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जो बक्सर जिला के रहने वाले थे। वहीं, दो गंभीर रूप से जख्मी है। बताया जा रहा है कि, ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल है। हालांकि, घटना के बाद मौके पर पहुंची मेहंदिया थाने की पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।

Tags - Bihar road accident Arwal district Mehendia police station National Highway 139 Balidad market Transport Department vehicle overloaded truck fatal collision police constable death Mukesh Kumar Buxar district vehicle checking drive truck crash