द फॉलोअप डेस्क
पटना के ज्योति पुंज अस्पताल में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। मामला पटना के एसके पुरी थाना अंतर्गत स्थित ज्योति कुंज हॉस्पिटल की बताई जा रही है। जहां घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 
परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई। उनका कहना है कि प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही बरती हो गई और अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया। घटना को लेकर परिजनों के द्वारा थाने में FIR भी दर्ज कराया गया है। 
पुलिस ने FIR दर्ज होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई है। और उसके पश्चात् ही मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अस्पताल मैनेजमेंट से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले को लेकर परिजनों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है।