द फॉलोअप डेस्क
बिहार के जहानाबाद जिले में सड़क चौड़ीकरण का काम बड़ी ही तेजी से चल रहा है। जी हाँ इतनी तेजी से की सड़क पर लगे पेड़ को काटना या वहां से हटाना ही भूल गए। दरअसल जहानाबाद जिले में करीब 100 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस दौरान डामर बिछाकर सड़क तो चौड़ा कर दिया गया, लेकिन पेड़ों को नहीं काटा गया। जिसके कारण ये पेड़ दुर्घटना को दावत देते दिख रहे है। 7.48 किलोमीटर लंबी यह सड़क पटना-गया बीच का है। जिसका काम सड़क निर्माण विभाग को दिया गया था।
यह सड़क पहले NH-83 में शामिल था। और दो साल पहले इसका चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ। इस बीच कई रुकावटें आई जिससे काम भी धीमा रहा। काम में तेजी लाई जा सके इसके लिए कई बैठकें भी हुई लेकिन सड़क बनने में अवरोध उत्पन्न कर रहे पेड़ को हटाने के लिए विभाग की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिला। जिसके बाद सड़क परिवहन विभाग ने सड़क का निर्माण कर दिया। लेकिन अब सड़क पर पड़े दर्जनों पेड़ मौत को दावत दे रहे हैं। बता दें कि इसके पूर्व भी बिहार में एक पुल को लेकर काफी चर्चा हुई थी। 