logo

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

वगलि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने साथ कांच के डिब्बे में बंदकर जिंदा सांप लेकर इलाज कराने पहुंचा। जिंदा सांप देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिसकर्मी का नाम वीरेंद्र महतो है,  जो डायल 112 की टीम में मुस्तैदी से तैनात हैं। वीरेंद्र पचासा मोड़ पर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। बताया जा रहा है कि हररोज की तरह अपने ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने अपना जूता पहना, उन्हें एक सांप ने पैर में डस लिया। सांप उनके जूते में ही छिपकर पहले से बैठा था। वीरेंद्र महतो ने हिम्मत और होशियारी से काम लेते हुए घबराने के बजाय फौरन सांप को काबू में किया और उसे एक कांच के बोतल में बंद कर लिया। इसके बाद बिना वक्त गंवाए वह सीधे अस्पताल की ओर रवाना हो गए। हालांकि डॉक्टरों ने फौरन इलाज शुरू किया और जांच के बाद बताया कि सांप छोटा था, जिसकी वजह से जहर का असर ज्यादा नहीं हुआ है। 

फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि वीरेंद्र महतो की हालत पूरी तरह स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। बहरहाल यह पूरी घटनाक्रम हमें यह सीख देती है कि अक्सर हम जल्दबाजी में बिना देखे-ताके जूते-चप्पल पहन लेते हैं।  एक छोटी सी लापरवाही कैसे हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

Tags - Nalanda Bihar Bihar Sharif Model Hospital snake in shoe incident Virendra Mahto police Dial 112 Bihar snake bite case hospital emergency Bihar live snake captured Bihar local news police bravery story snake safety awareness rural incident India