समस्तीपुर:
बिहार के समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर (high speed havoc) देखने को मिला है। रोसड़ा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने 15 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। घटना में बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग भुइयां बाबा की पूजा करने जा रहे थे।

ये लोग हुए घायल
घायलों की पहचान नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना देवी, रीना चौधरी, निशा कुमारी और जगदीश महतो के रूप में की गई है। जो मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जितवारपुर कन्हाई चौक के रहने वाले हैं। वहीं गुड़िया कुमारी पातेपुर, आशा देवी सहदई वैशाली, राजा चौधरी महुआ, अमरजीत कुमार ताजपुर के रहने वाले हैं।

बोलेरो चालक में गिरफ्तार
मामला सोमवार सुबह का है। 50 से अधिक संख्या में लोग ब्रह्म स्थान की तरफ जा रहे थे। लोगों खुशी- खुशी अपने परिजनों के साथ पूजा करने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान कन्हैया चौक पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ को कुचलते हुए आगे निकल गई। जिसमें 15 लोग घायल हो गए। एक ही पल में लोगों के चेहरे की हंसी चीख और पुकार में बहल गई। घटना की मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोलेरो चालक में गिरफ्तार कर लिया है।