द फॉलोअप डेस्क
अररिया से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है, जहां जिले के जोकीहाट मार्ग बोरिया टोल टैक्स के समीप बाइक पर सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक मां-बेटे की पहचान जोकीहाट प्रखंड के कुम्हिया भंगिया टोला वार्ड संख्या-3 के निवासी मुस्ताक की 50 वर्षीय पत्नी कौशरी खातुन और 28 वर्षीय पुत्र मो एहसान के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से जोकिहाट के मटियारी स्थित अपनी बेटी के घर जा रहे थे।इसी क्रम में बाइक बैक करने के दौरान अररिया की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
कार- बाइक की इस टक्कर में बेटे मो एहसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं बाइक पर पीछे बैठी मां कौशरी खातुन गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी।.jpeg)
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। बता दें कि मो एहसान दिल्ली में रहकर सिलाई-कढ़ाई सेंटर में मजदूरी करता था। कुछ माह पहले ही वह गांव आया था। मो एहसान के तीन छोटी-छोटी बेटी है। घटना के बाद पत्नी और बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।