logo

बांका जिला में मंदार की पापहरणी सरोवर में डूबने से युवक की मौत

3FEFुी्िैा.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत स्थित पापहरणी सरोवर में सोमवार को एक युवक का स्नान के दौरान डुबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सलेमपुर निवासी सुभाष राय का पुत्र आशीष राय के रूप में हुई है। सलेमपुर अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आशीष अपने साथियों के साथ सरोवर में नहा रहा था। नहाने के क्रम में उसे गहराई का पता नहीं चल पाया और वह अचानक डूबने लगा। इसके बाद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। हालांकि जब तक लोग उसे बचाने के लिए पास जाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इधर सूचना पाते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक शव नहीं मिला है। SDRF की टीम शव की खोजबीन कर रही है। हादसे की खबर जैसे ही सलेमपुर गांव पहंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Tags - Banka news Mandar Parvat incident Papaharni Sarovar drowning Bihar drowning case youth death Banka Amarapur police case SDRF search operation Bihar accident news Mandar hill Banka drowning during bathing Bihar local news rescue operation SDRF