द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सासाराम में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी घटना हो गई। दरअसल सासाराम जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के निमिया टिकरी के पास मातमी जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से भी अधिक लोग झुलस गए। झुलसे हुए युवकों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज फिलहाल सासाराम सादर अस्पताल में चल रहा है।
गंभीर रूप से झुलसे युवकों की पहचान 20 वर्षीय इस्माइल खान और 18 वर्षीय अफजल खान के रूप में हुई है। वहीं दारणगर के आजम खान, हसन रजा और नमीर खान भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। बाकी अन्य को कुछ मामूली चोटें आई है।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया इस दौरान लोगों ने विरोध में डेहरी-रोहतास मुख्य मार्ग को जाम कर सड़क पर आगजनी की। सठनीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि जुलूस निकालने की सूचना बिजली विभाग को पूर्व में ही देदी गई थी, इसके बावजूद भी बिजली की आपूर्ति जारी रखी गई।