logo

बिहार में युवक की निर्मम हत्या : चेहरे पर तेजाब डाला, आंखें और पैर के नाखून भी निकाल नदी में फेंका शव

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया है। घटना अहियापुर ज़ीरो माइल की हैं जहां युवक के लापता होने के बाद उसका शव मोतीपुर के कोदरिया बूढ़ी गंडक नदी से बुधवार को बरामद हुआ है। शव की हालत इस तरह कर दी गई थी कि शव को पहचान पाना भी मुश्किल लग रहा था। दरअसल अपराधियों ने शव के चेहरे को छुपाने के लिए युवक के चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। वहीं हाथ पैर बांधकर उसके आँखों को और पैर के नाखूनों को भी निकाल दिया था। युवक की पहचान बड़ी मुश्किल से की जा सकी है जहां उसका नाम अभिषेक कुमार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर प्रखंड स्थित रानीपट्टी गांव का रहने वाला था। और मुजफ्फरपुर के अहियापुर में पढ़ाई के लिए किराये के कमरे पर रहता था। उनके पिता विनोद कुमार के बताए अनुसार अभिषेक गांव का ही एक युवक नीतीश कुमार के साथ रहता था। और 23 जून की रात 9:30 बजे उसकी अपने पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। अगली सुबह से जब उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा तो उन्होंने नीतीश से संपर्क किया। जहां उसने बताया कि आयुष नाम का युवक अभिषेक को पार्टी में ले गया था, जिसके बाद वह नहीं लौटा है।
परिजन यह आरोप लगा रहे हैं कि अभिषेक की हत्या दरअसल पैसे को लेकर हुई होगी। क्योंकि कुछ महीनों पूर्व आयुष नाम के एक युवक ने अभिषेक से 5 लाख रुपये उधार लिए थे, और जब अभिषेक पैसे वापस करने को लेकर दबाव बनाने लगा तो उसने अभिषेक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी व उसके परिवार की गिरफ़्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news crime news bihar crime news latest news muzaffarpur news muzaffarpur crime news trending news