logo

68वीं BPSC PT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

BPSC_building11.jpg

डेस्क:
68वीं BPSC (68th CCE Prelims) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड (Admit Card issued) जारी कर दिया गया है। बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक ही पाली में की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राज्य के 38 जिलों के 805 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यार्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic पर जा कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


ऐसे करें डाउनलोड
1.    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.पर जाएं।
2.    68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3.    अपने लॉगिन डिटेल्सध दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4.    अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
5.    उम्मीदवारा भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश-पत्र के एक-दो प्रिंट आउट ले लें।


नेगेटिव मार्किंग का प्रवाधान
आयोग द्वारा बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्सस परीक्षा की मार्किंग स्की म में कुछ बदलाव किए गए हैं। बता दें कि सभी 150 प्रश्नों पर एक समान नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रीलिम्स परीक्षा में सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए एक चौथाई नंबर काट लिए जाएंगे। अन्यप किसी भी जानकारी के लिए उम्मीहदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।