बेतिया:
बिहार के बेतिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की मरने की खबर सुनने के बाद प्रेमिका ने भी अपनी जान दे दी। जिले के नरकटियागंज में हुई प्रॉपर्टी डीलर सह सभापति प्रत्याशी राजेश श्रीवास्तव की हत्या के बाद उनकी 22 साल की प्रेमिका की लाश उसके घऱ में फंदे से झूलते मिली। प्रेमिका का नाम स्मृतु है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

7 साल से दोनों के बीच था प्रेम-प्रसंग
प्रॉपर्टी डीलर राजेश श्रीवास्तव और 22 वर्षीय स्मृति के बीच पिछले 7 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्मृति प्रॉपर्टी डीलर से पागले की तरह प्यार करती थी। स्मृति राजेश श्रीवास्तव के दोस्त जितेंद्र सोनी की साली थी। बता दें कि शनिवार को जितेंद्र सोनी और राजेश श्रीवास्तव पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी। जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं जितेंद्र के पैर में गोली लगी थी। फिलहाल उसका इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में हो रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गई है।

बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया चौक की रहनेवाली 22 साल की स्मृति कुमारी का शव उसी के घर से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस फिलहाल छानबीन कर रही है।