logo

दादी के दाह संस्कार के बाद सोन नदी में नहाने गए 2 युवकों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

2_DROWN1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में सोन नदी के काली स्थान घाट पर सोमवार को एक दुखद हादसा हो गया। दरअसल नहाने के दौरान दो किशोर मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय रवि कुमार और 17 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। दोनों किशोर अपनी चचेरी दादी राजकुमारी देवी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए घाट पर गए थे। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दाह संस्कार के बाद परिवारजन और अन्य लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नालबंद टोली निवासी जीतवहन राम का बेटा रवि और सत्येंद्र राम का बेटा पवन भी नहाने के लिए नदी में उतरे थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूबने लगे। मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हे बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।
दोनों युवकों को बचाने के प्रयास में जितेंद्र राम और शंकर कुमार भी नदी में कूदे, लेकिन वे भी तेज धार में फंस गए। इस बीच विनय पासवान ने नदी में छलांग लगाकर जितेंद्र राम और शंकर कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन उन दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना पुलिस और गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar trending news bihar breaking news Aurangabad news latest news