logo

BIHAR : कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, पिता जगदानंद सिंह ने की पुष्टि

sudhanshu_agriculture1.png

पटना:
बिहार के सियासत में एक बार फिर उठापटक का दौर शुरू हो गया है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने रविवार को अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को भेज दिया है। इस बात की पुष्टि सुधाकर सिंह  के पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह(Jagdanand Singh) ने की है। महागठबंधन की सरकार में RJD कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बीते दिनों सुधाकर सिंह ने खुले मंच से अपने विभाग के अधिकारियों को चोर कहा या था और खुद को चोरों का सरकार बताया था।


हम चोरों के सरदार हैं
कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि हम चोरों के सरदार हैं। यही नहीं उन्होंने बीज निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के बीज फर्जी हैं। ढ़ाई- दो सौ करोड़ रुपए का बीज निगम ही खा जाता है। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय के माप तौल विभाग को वसूली विभाग कह दिया।