द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पटना आ रहे हैं। शाह कल सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शामिल होने वाले थे। लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अमित शाह का सासाराम दौरा स्थागित कर दिया है। वहीं नवादा में केंदीय मंत्री का कार्यक्रम होगा। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार से बिहार राज्य नहीं संभाला जा रहा है। बता दें कि अमित शाह के दौरे से ठीक पहले बिहार के दो जिलों में हिंसक झड़प हो गई है। इन दो जिलों में एक सासाराम भी है। वहीं दूसरा जिला बिहारशरीफ है। जिसके बाद स्थिति को सामान्य करने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं इंटरनेट सेवा भी ठप कर दी गई है। जानकारी के अनुसार धारा-144 के कारण ही कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT