logo

वाल्मिकीनगर में गरजे अमित शाह, कहा- बिहार के विकास में नीतीश रोड़ा, लालू के बेटे को सीएम बनाने का किया समझौता

amit_shah_champaran.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गृहमंत्री अमित शाह बिहार की धरती पर पहुंच चुके हैं। शाह की सभा में देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। पश्चिम चंपारण में अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के वासियों को जंगलराज्य से मुक्ति चाहिए तो बिहार में कमल खिलाना होगा। शाह ने चंपारण की जनता से सवाल करते हुए कहा कि 2019 विधानसभा की चुनाव में आपने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाया या नहीं। जदयू से ज्यादा सीटे भाजपा की थी। लेकिन फिर भी डबल इंजन की सरकार अच्छे से चले और हमने वादा किया था कि हम नीतीश कुमार को सीएम बनाएंगे और हमने बनाया। लेकिन नीतीश कुमार को हर तीन साल में उनको प्रधानमंत्री का सपना आता है। उन्होंने हमने धोखा दिया। नीतीश कुमार सत्ता के लिए राजद औऱ क्रांगेस के गोद में बैठे हैं। 

जदयू और राजद के गठबंधन अपवित्र
शाह ने जदयू और राजद के गठबंधन को अपवित्र बताते हुए कहा कि इनका मेल पानी और तेल जैसा है। कभी पानी और तेल को इकठ्ठा होते हैं। आज बिहार में फिर में अपराध चरम पर जा रहा है। कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हत्या अपहरण डकैती दिन प्रतिदिन आ रहे हैं। आज पूरा बिहार जल रहा है। शाह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के शराबबंदी करने से हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन ये जो नकली शराब का व्यपार यहां चल रहा है और नीतीश कुमार आंख बंद करके बैठे। नकली शराब की ब्रिकी बिहार में बंद होनी चाहिए। 
बिहार के विकास में नीतीश कुमार रोड़ा
गृहमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में नीतीश कुमार रोड़ा है। पीएम मोदी ने बिहार को विकास के लिए 15 हजार करोड़ दे दिए लेकिन नीतीश कुमार है कि जमीन ही नहीं देते। क्योंकि उनपर लालू यादव का दवाब है। नीतीश कुमार ने लालू यादव के बेटे को मुख्यमंत्री बनने को वादा किया है।  इसे लेकर राजद बिल्कुल आश्वस्त है तो नीतीश कुमार को बता देना चाहिए कि वो किसी तारीख को उन्हें बिहार को सीएम बना रहे हैं और बिहार में एक बार फिर जंगल राज वापस ला रहे हैं।


रामायण सर्किट से जुड़ेगा वाल्मीकि नगर 
अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 से अब तक एक लाख 9 हजार करोड़ रुपए दिया है, जबकि कांग्रेस की सरकार ने इसका आधा भी नहीं दिया था। अमित शाह ने केंद्र की बड़ी योजनाओं को बताया। उन्होंने मंच से रामायण सर्किट से वाल्मीकि नगर को जोड़ने की घोषणा भी की। बिहार में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनानी है इसकी शुरूआत 2024 से होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT