logo

BIHAR : फिर बिहार आएंगे अमित शाह, नीतीश कुमार के घर से भरेंगे हुंकार 

amit_shah3.jpg

पटना:
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के महागठबंधन में शामिल होने के बाद से भाजपा लगातार बिहार में खुद को मजबूत करने में लगा है। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) लगातार सक्रिय होकर काम कर रहे हैं।  बिहार में सियासत पलटने के बाद से अमित शाह दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं और अब तीसरी बार दिसंबर में वह नीतीश कुमार (Amit Shah will come to Bihar again in December) के गृह जिले नालंदा आने वाले हैं। इसकी जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने की है। 


नीतीश कुमार को उनके ही घर से घेरने की तैयारी में बीजेपी
मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह ने नीतीश कुमार को उनके ही घर से घेरने की तैयारी कर रहे हैं। नालंदा में दिसंबर में गृहमंत्री बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नालंदा में पार्टी की बैठक के बाद यह जानकारी दी है। बिहार में दूसरे जिलों की अपेक्षा नालंदा का विकास सबसे ज्यादा हुआ है। यही वजह है कि नालंदा लोकसभा सीट जेडीयू के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। साथ ही यहां की ज्यादातर विधानसभा सीटों पर भी जेडीयू का कब्जा है। इसके बाद भी बीजेपी सीमांचल के बाद नीतीश के गढ़ में कठिन लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है। 
दिसंबर के पहले सप्ताह में आ सकते हैं नालंदा
बता दें कि सीमांचल में दो दिवसीय दौरे के बाद अमित शाह छपरा के सिताबदियारा में जेपी जयंती के मौके पर शामिल हुए थे। और अब उनके नालंदा आने को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गए हैं। उनके नालंदा दौरे को लेकर तिथि फिलहाल तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीदें हैं कि दिसंबर के पहले सप्ताह में गृहमंत्री नालंदा आ सकते हैं। इससे पहले वह बिहार के पूर्णिया,भोजपुरा,सारण में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुके हैं। बता दें कि नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद अमित शाह का लगातार बिहार में कार्यक्रम हो रहा है।  केंद्रीय गृह मंत्री ने खुद भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो महीने में दो बार बिहार का दौरा करेंगे।

आरसीपी सिंह हो सकते है बीजेपी को शामिल
अमित शाह के बिहार आने की चर्चा के बीच बिहार की सियासी गलियारों में एक चर्चा और तेज हो गई है। सियासी गलियारों में हो रही चर्चा के अनुसार अमित शाह जहां नीतीश के गढ़ से नीतीश को चुनौती देंगे वहीं वह नीतीश के मुकाबले आरसीपी सिंह को यहां खड़ा करने की रणनीति बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि आरसीपी सिंह आमित शाह के नालंदा दौरे के दौरान बीजेपी में विधिवत शामिल हो सकते हैं। अमित शाह यहां आरसीपी सिंह की ताकत को आजमाना चाहती है। आरसीपी सिंह जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं।
बीजेपी की नजर 2024 चुनाव पर
नीतीश कुमार का खेमा बदलने के बाद से ही बीजेपी की नजर 2024 में बिहार में अधिक से अधिक लोकसभा की सीट प्राप्त करने पर है। बिहार में बीजेपी 35 से अधिक सीटों पर जीत को लेकर काम कर रही है। अमित शाह का दौरा उसी को ध्यान में रखकर आयोजित हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि शाह नालंदा आकर सीधा नीतीश कुमार को उनके ही घर से चुनौती देंगे।