logo

BIHAR : फरवरी में फिर बिहार आएंगे अमित शाह, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भरेंगे हुंकार

amit_shah6.jpg

डेस्क:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक बार फिर बिहार (Bihar Visit) आने वाले है। बीते 4 महीने में ये शाह का यह बिहार का तीसरा दौरा होगा। जानकारी के अनुसार अमित शाह 22 फरवरी को राजधानी पटना आने वाले हैं। यहां ज्ञान भवन में  किसान नेता सहजानंद सरस्वती की जयंती (Sahajanand Saraswati's birth anniversary) पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह के इस दौरे में राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। शाह इस मंच से लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए हुंकार भरेंगे।

क्या है कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर किसान नेता और महापुरुष सहजानंद सरस्वती का जयंती समारोह पटना में 22 फरवरी को मना रहे हैं। इस कार्यक्रम को बड़ा और भव्य रूप देने के लिए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को निमंत्रण दिया है। अमित शाह ने इस कार्यक्रम में आने की हामी भरी है। जाहिर सी बात है बापू सभागार जैसे बड़े मंच पर राजनीति की खूब बातें होंगी और वहीं से अमित शाह पूरे बिहार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए संदेश देंगे।

ये भी पढ़ें:- सरकार को राहत : SC ने बिहार जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर याचिकाओं को किया खारिज, कही ये बात..

साल 2023 का पहला दौरा
बता दें कि बिहार में सियासी फेरबदल के बाद यह शाह का तीसरा और साल 2023 का पहला दौरा होगा। इससे पहले सितंबर माह में वह दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर आए थे। इस दौरान वो किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर सिताबदियारा पहुंचे थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:http:// https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT