द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पटना आ रहे हैं।पटना में ही वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके साथ ही वो पटना में बीजेपी प्रदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अगले दिन सासाराम और नवादा में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर है। कहा जा रहा है कि सम्राट अशोक की जयंती पर समारोह करके शाह कुशवाहा समाज को साधेंगे। क्योंकि कहा जाता है सम्राट अशोक कुशवाहा समाज से आते थे। वहीं बीजेपी ने बिहार ने प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा समाज से ही आने वाले सम्राट चौधरी को बनाकर बड़ा दाव खेला है।

महिला प्रकोष्ठ भी मैदान में उतरी
अमित शाह की सभा को सफल बनाने के लिए बिहार बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी पूरी मेहनत कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए सासाराम में महिला प्रकोष्ठ भी मैदान में उतर रही हैं। 2 अप्रैल को सम्राट अशोक के जयंती पर रेलवे मैदान में केंद्रीय मंत्री पहुंच रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को बीजेपी की महिला मोर्चा की बैठक ताराचंडी मंडला के अमरा तालाब में हुई।

भाजपा प्रदेश मंत्री लोगों को जुटाने में जुटी
बता दें कि 2 अप्रैल को नवादा लोकसभा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हिसुआ इंटर विद्यालय में अमित शाह की रैली होनी है। बरबीघा से रैली में जाने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री डॉक्टर पूनम शर्मा द्वारा कई सारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। रैली में अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। जिसके लिए पूनम शर्मा लगातार प्रयास कर रहे हैं। वह विभिन्न पंचायतों के लोगों के बीच जाकर घंटों केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिना रही हैं। एक बार फिर से भाजपा के हाथों को मजबूत करने का जनता से आग्रह करते दिख रहे हैं। मालूम हो कि बीते छह माह में अमित शाह का चौथा बिहार दौरा है। दरअसल अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दमखम पर लड़ने की तैयारी में है। क्योंकि, जदयू से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी पूरी तरह से रेस है। यही वजह है कि अमित शाह लगातार दौरा कर रहे हैं।