पटना:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 17 दिन बाद एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। सारण में एक बार फिर अमित शाह का दौरा होने जा रहा है। 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Lok Nayak Jayaprakash Narayan) के जन्म जयंती पर उनके जन्म भूमि सिताब दियारा में कार्यक्रम आयोजित (Program organized in Janmabhoomi Sitab Diyara) किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्रि बिहार आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री उसी दिन सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) के पैतृक गांव में भी सहकारिता से जुड़े किसानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

स्नेही भवन में राजीव प्रताप रूडी ने की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आने की तैयारियों को लेकर राजीव प्रताप रूडी ने शुक्रवार को स्नेही भवन में एक बैठक की है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल में मौजूद रहे। सांसद ने बताया कि संपूर्ण क्रांति के नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सहकारिता से जुड़े देशव्यापी योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा सहकारिता से जुड़े देशव्यापी योजना का शुभारंभ कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
11 अक्टूबर सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे अमित शाह
उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती में शिरकत करने के लिए 11 अक्टूबर सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे। वहां से वह सुबह 11:15 चलेंगे और फिर 12 बजे सिताब दियारा पहुंचेंगे। वहां वह जेपी के जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिर दोपहर में 2 बजे सिताब दियारा से चलकर 2:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। गृह मंत्री उसके बाद छपरा,सीवान,गोपालगंज जिले में सहकारिता से जुड़े किसानों के सम्मेलन का आयोजन है जिसमें वो शामिल होंगे।

सितंबर में सिमंचल दौरे पर थे गृह मंत्रि
बता दें कि बीते 23 व 24 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री दो दिवसीय दौरे पर सिमंचल पहुंचे थे। पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि नीतीश बीजेपी के पीठ में छुरा घोंप कर लालू की गोद में जा बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने लालू को नसीहत भी दी थी। उसके बाद महागठबंधन ने भी अमित शाह की रैली में जवाब में सीमांचल में रैली करने का ऐलान किया था।