logo

महज 35 दिन बाद फिर से बिहार आएंगे अमित शाह, 2 अप्रैल को सासाराम-नवादा में करेंगे कार्यक्रम

amit_shah_photo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार आने वाले है। अमित शाह का महज 35 दिन बार फिर से बिहार दौरा होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को शाह सासाराम और नवादा में कार्यक्रम करेंगे। जहां से वो लोकसभा चुनाव 2024 से हुंकार भरेंगे। दरअसल बिहार में बीजेपी मिशन- 40 के लिए एक्टिव मोड में है। बीजेपी की कोशिश है कि वह 2019 के प्रदर्शन को एकबार फिर दोहराए। 2019 में बीजेपी ने यहां 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि तब उनके साथ नीतीश कुमार थे। लेकिन अब नीतीश कुमार पाला बदलकर महागठबंधन के साथ चले गए हैं। इसके बाद बीजेपी के लिए पिछले प्रदर्शन को दोहराना बड़ी चुनौती है।


महागठबंधन को बैकफुट पर धकेलने में लगी बीजेपी
बता दें कि नीतीश कुमार ने जब से NDA छोड़ा है तब से अमित शाह जेपी नड्डा लगातार बिहार दौरे पर रहे हैं। बिहार में शाह,नड्डा ऐसी जमीनी तैयारी कर रहे हैं जिसे आज जेडीयू और आरजेडी को एक साथ निशाना साधा जा सके।महागठबंधन के जातीय समीकरण के किले को बीजेपी अपने राष्ट्रवाद और बिहार के स्थानीय मुद्दे को आगे रखकर 24 के चक्रव्यू को भेदना चाहती है। तो वहीं दूसरी ओर लालू यादव के कथित पुराने घोटाले का पिटारा खोलकर भी महागठबंधन को बैकफुट पर धकेलने में लगी है।


6 महीने में चौथी बार बिहार दौरा
लोकसभा चुनाव में अभी 13 महीने बाकी है। ऐसे में बीजेपी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। माना जा रहा है कि अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी व्यापक होगा। शाह इस मंच से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुंकार भरेंगे। शाह ने इससे पहले 25 फरवरी को पश्चिम चंपारण और पटना में कार्यक्रम किया ,सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को आए थे। ठीक 20 दिन बाद 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर छपरा के सिताबदियारा पहुंचे थे।