logo

BIHAR : जेपी के जयंती पर आज अमित शाह पहुंचेंगे सिताब दियारा, योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद

Amit_shah_Bihar2.jpg

छपरा:
गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज बिहार आ रहे हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण (JP Narayan) की जयंती पर आज गृहमंत्री उनके गांव सिताब दियारा (Sitab Diara) पहुंचेगे। इस दौरान लोकनायक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण (Life sized statue of Lok Nayak unveiled) करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ कई अन्य केंद्रीय मंत्री और यूपी प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक भी शामिल होंगे।


गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी
इस बात की जानकारी अमित शाह ने खुद ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती की शुभ अवसर पर उनकी जन्मभूमि बिहार के सिताब दियारा में रहूंगा। जहां उनकी प्रतिमा का अनावरण और जनसभा को संबोधित करूंगा। इस दौरान अमित शाह केंद्रीय योजनाओं को लॉन्च कर सकते हैं।

कार्यक्रम का पूरा विवरण
मिली जानकारी के अनुसार सिताब दियारा दोपहर 12:10 मिनट में पहुंचेंगे। जिसके बाद वो यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम 1:30 मिनट से चलेंगी। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा में जय प्रकाश नारायण स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे। इससे पहले वो जेपी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। बताया जा रहा है कि  जेपी जयंती के मौके पर ही सहकारिता विभाग के नए देशव्यापी स्कीम को भी लॉन्च करेंगे। फिर गृहमंत्री भोजन कर 2 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। इस पूरे कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

20 दिन में यह अमित शाह का बिहार का दूसरा दौरा
बता दें कि 20 दिन में यह अमित शाह का बिहार का दूसरा दौरा होगा। पिछले महीने अमित शाह सीमांचल के दौरे पर आए थे और उस समय भी खूब सियासत हुई थी। जदयू के नेताओं ने कई तरह के आरोप लगाए थे। माहौल खराब करने तक का भी आरोप लगाया था और जल्द ही पूर्णिया में रैली कर अमित शाह को जवाब देने की बात भी कही थी। अभी पूर्णिया रैली का जवाब भी जदयू नहीं दे पाई थी और अमित शाह का दूसरा कार्यक्रम भी बिहार में बन गया है और वह भी जेपी जयंती 11 अक्टूबर पर यह कार्यक्रम हो रहा है।