द फॉलोअप डेस्क
रविवार को कोर्ट बंद है, इसके बावजूद जदयू नेता अनंत सिंह को जज के आवास में पेशी की जाएगी और उसके बाद उन्हें जेल ले जाया जाएगा। फ़िलहाल उन्हें पटना पुलिस की निगरानी में रंगदारी सेल में रखा गया है। बता दें कि बीती रात उन्हें उनके आवास से दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया था। .jpeg)
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि अनंत सिंह को मुख्य रूप से दुलारचंद यादव हत्याकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मोकामा में बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान हुई थी, जहाँ उनके और विरोधी उम्मीदवार के समर्थकों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई थी। इस हिंसक झड़प के दौरान, जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव को कथित तौर पर गोली मार दी गई और फिर उन्हें एक वाहन से कुचल दिया गया, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच, चश्मदीदों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अनंत सिंह को इस हत्या का मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया, साथ ही आचार संहिता उल्लंघन के भी मामले दर्ज किए गए हैं।