logo

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, खेत में भागकर बचाई जान, लाठीचार्ज के बाद फूटा था गुस्सा

भोजपुर.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आए-दिन पुलिस अधिकारी पीट जाते हैं। ताजा मामला भोजपुर से है। जहां पुलिस टीम पर हमला होने की खबर सामने आई है। हमले में इंस्पेक्टर,एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम में टीम शराब पीने और बेचने की सूचना को लेकर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस लाठीचार्ज में एक महिला का सिर फट गया। इसके बाद भीड़ और भड़क गईष ग्रामीणों ने खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस वालों को पीटा। 


ये लोग हुए घायल
घायलों में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सैगल, दरोगा राहुल कुमार दुबे, ASI राम जी चौधरी सहित 6 पुलिसकर्मी हैं। इस घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूषों ने आगजनी कर सड़क पर जाम लगा दिया।


सूचना मिलने पर रेड डालने पहुंची थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को राजदेव नगर मुसहर टोली में शराब पीने और बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिसबल वहां रेड मारने पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि रेड के दौरान उत्पाद विभाग ने शराब पीने को लेकर राजदेव नगर निवासी सुखद राम के बेटे जवाहर मुसहर और सुडनी गांव निवासी भगवान राम के बेटे अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। अनिल राम, शैलेंद्र राम के भाई मृतक कमलेश राम के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आया था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद शैलेंद्र राम की पत्नी सरस्वती देवी पुलिस से छुड़ाने की कोशिश करने लगी।


खेत में भागकर पुलिस ने बचाई जान
इसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने बचने के लिए लाठीचार्ज भी किया। इसमें सरस्वती देवी का सिर फट गया और वह घायल हो गई। असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर ईंट पत्थर से हमला किया। हमले से बचने के लिए टीम खेत में भाग कर अपनी जान बचाई। इधर, जख्मी महिला के इलाज खैरा गांव के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। टीम शराब पीने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT