logo

बिहार में कोरोना से एक और मौत, एक्टिव मरीजों को आंकड़ा 400 पार

death_covid.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 129 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 400 के पार हो गया है। बिहार में अब 412 एक्टिव केस है। वहीं इस दौरान एक मरीज ने दम भी तोड़ा है। भागलपुर में एक कोरोनावायरस मरीज की मौत हो गई है।


पहचान के लिए तैयार की जा रही रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित महिला की मौत होने की सूचना मिली है। मृतक महिला मायागंज अस्पताल में भर्ती थी। मायागंज अस्पताल के प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया एक महिला की मौत की सूचना मिली है। उस नाम की दो महिला मरीज भर्ती है। पहचान के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मृतक महिला पहले से ही कई बीमारी से पीड़ित थी। जबकि वर्तमान में मिले अन्य कोविड-19 के मरीजों में सर्दी बुखार के सामान्य लक्षण ही दिखे हैं। 

सबसे अधिक पटना में 60 संक्रमित
आपको बताते चलें कि, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में बिहार में 45022 सैंपलों की जांच की गयी जिनमें पटना में सबसे अधिक 60 तो मुंगेर व मुजफ्फरपुर में 9-9 कोरोना मरीज मिले। खगड़िया में 8, गया में 5, कैमूर में 4 , पूर्णिया में 7, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर और गोपालगंज में 3-3, वैशाली ,सहरसा रोहतास और दरभंगा में 2-2 तो बेगूसराय,किशनगंज मधुबनी शिवहर और पश्चिम चंपारण में 1-1 कोरोना संक्रमित मिले हैं।